दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा होंगे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि


भारत में वर्ष 2019 का गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, शनिवार को मनाया जायेगा। इस साल 2019 में भारत अपना 70 वाँ गणतंत्र दिवस मनायेगा। भारत ने अपना पहला गणतंत्र दिवस 1950 में मनाया था।

गणतंत्र दिवस 2019 के मुख्य अतिथि

2019 में आयोजित होने वाले भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के पांचवे तथा वर्तमान राष्ट्रपति “माटामेला सिरिल रामाफोसा” होंगे।
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रमफोसा को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अर्जेंटीना के राजधानी ब्यूनस आयर्स में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आमंत्रित किया गया था। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति को आमंत्रित करने की एक मुख्य वजह यह भी है इस वर्ष भारत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनायेगा और क्योंकि महात्मा गांधी का दक्षिण अफ्रीका से काफी गहरा जुड़ाव रहा है। इसलिए यह बात भी इस आमंत्रण को काफी खास बनाती है। इस विषय में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी प्रधानमंत्री का यह भारत दौरा दोनो देशों के संबंधों को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगा।

जानिए, गणतंत्र दिवस 2019 पर क्या है खास

  • 2019 में मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का वर्ष भी होगा। इस वर्ष 26 जनवरी के दिन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि प्रदान करने के साथ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत की जायेगी।
  • इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर 19 प्रदेश अपनी झांकियां निकालेंगे। इसके साथ ही इस वर्ष के एक विषय का थीम गांधी जी पर भी आधारित होगा, क्योंकि इस वर्ष गांधी जी की 150वीं जयंती पूरी होने वाली है।
  • इसके साथ ही प्रवासी भारतीय दिवस के प्रतिनिधी (वाराणसी में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस का कार्यक्रम 21 जनवरी से शुरु होकर 23 जनवरी तक चलेगा) राजपथ में आयोजित होने वाले देश के 70वें भव्यतापूर्ण गणतंत्र दिवस में भी हिस्सा लेंगे।
  • इस वर्ष भारतीय वायु सेना ने वायुवानों को ऐसे ईंधन से चलाने की योजना बनाई है, जिसमें जेट ईंधन के साथ बायो ईंधन मिला होगा। यह विमान एक मालवाहक विमान होगा, जिसमें जेट फ्यूल के साथ 10 परसेंट बायो फ्यूल भी मिला होगा। ऐसा करने का मुख्य मकसद बायो ईंधन को बढ़ावा देना है ताकि वायुयानों में जेट फ्यूल के खपत को कम किया जा सके।
  • इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नंरेद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया जायेगा। इस युद्ध स्मारक का निर्माण नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास किया गया है, इस स्मारक का मुख्य मकसद आजादी से लेकर अबतक शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि प्रदान करना है।
  • गणतंत्र दिवस के परेड पर निकाली जाने वाले झांकियों के लिए विभिन्न सैन्य बलों द्वारा 2 जनवरी से ही अभ्यास शुरु कर दिया जायेगा। यह परेड अभ्यास विजय चौक से शुरु होकर इंडिया गेट तक चेलगी।
  • इस वर्ष 26 जनवरी 2019 को नई दिल्ली के राजपथ में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के 8 एनसीसी के कैडेट भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान इन एनसीसी कैडेटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने का मौका मिलेगा।

राज्यों में गणतंत्र दिवस की तैयारियां और उत्सव

  • जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले के जिला विकास कमिश्नर नें पोलिस लाइन में होने वाली गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों का जायजा लिया। इसके साथ ही यहां 13 जनवरी से ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के लिए तैयारी शुरु कर दी जायेगी।
  • छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस 2019 के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए कई सारे बैठकों और चर्चाओं का आयोजन किया गया जहां विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा के जोन के बच्चों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा।
  • जम्मू कश्मीर के गवर्नर श्री सत्य पाल मलिक ने 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ में गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले परेड के लिए राज्य से चुने गये एनसीसी (नेशनल कैडेट कॉर्प्स) के कैडटों को बधाई दी।
  • इस बार गणतंत्र दिवस 2019 के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1500 कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया गया है। इसके अंतर्गत आगरा, बरेली, फतेहगढ़, नैनी और वाराणसी जेल से ऐसे कैदियों को रिहा किया जायेगा जो उम्रदराज है फिर किसी प्रकार की गंभीर बिमारी से जूझ रहे हैं।
  • इस वर्ष के गणतंत्र दिवस को देखते हुए हैदराबाद में नौ दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें कुल 475 एनसीसी कैडेट हिस्सा लेंगे, जहां वह 26 जनवरी 2019 को होने वाले गणतंत्र दिवस के लिए अभ्यास करेंगे। इसमें से 100 कैडेटों का चयन किया जायेगा, जो 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।
  • पिनाकी राजन पांडा जोकि करीम सीटी कालेज, जमशेदपुर के छात्र हैं उन्हें झारखंड के तरफ से 26 जनवरी 2019 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया है। जहां राजपथ में होने वाले कार्यक्रमों में वह झारखंड के सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करेंगे।
  • जम्मू विश्वविद्यालय ने गणतंत्र दिवस 2019 के लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी हैं। मौलाना आजाद स्टेडियम में हो रहे निर्माण कार्य को देखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के अंदर ही किया जायेगा। इस कार्यक्रम के सही कार्यन्वन के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है और इसके लिए विश्वविद्यालय में साज-सज्जा का कार्य काफी तेजी से चल रहा है।
  • इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के ‘डेयर डेविल’ टीम द्वारा भी विशेष करतब दिखलाये जायेंगे। इस दौरान डेयर डेविल दस्ते के 31 सदस्यों द्वारा 41 मोटरसाइलों पर कलाबाजियों का प्रदर्शन किया जायेगा, इस कार्यक्रम का आयोजन 26 जनवरी 2019 के अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय में किया जायेगा।
  • पंजाब में गणतंत्र दिवस 2019 का कार्यक्रम मोहाली में आयोजित किया जायेगा, जहां माननीय राज्यपाल विजेंद्र पाल सिंह बदनोर द्वारा तिरंगा फहराया जायेगा। इसके अलावा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पटियाला में तिरंगा फहराया जायेगा।

गणतंत्र दिवस 2018 के मुख्य अतिथि
भारत गणराज्य दिवस 2018 में मुख्य अतिथि दुनिया के 10 देशों (ASEAN राज्यों के प्रमुख) के 10 महान नेता होंगे। नीचे मुख्य अतिथि और उनके राष्ट्रों के नाम की सूची है:
  1. सुल्तान और विद्यमान प्रधान मंत्री, Hassanal Bolkiah - Brunei
  2. प्रधान मंत्री, Hun Sen - Cambodia
  3. राष्ट्रपति, Joko Widodo - Indonesia
  4. प्रधान मंत्री, Thongloun Sisoulith - Laos
  5. प्रधान मंत्री, Najib Razak - Malaysia
  6. राष्ट्रपति, Htin Kyaw - Myanmar
  7. राष्ट्रपति, Rodrigo Roa Duterte - Philippines
  8. राष्ट्रपति, Halimah Yacob - Singapore
  9. प्रधान मंत्री, Prayuth Chan-ocha - Thailand
  10. प्रधान मंत्री, Nguyễn Xuân Phúc - Vietnam

क्या विशेष था गणतंत्र दिवस 2018 पर:
गणतंत्र दिवस 2018 की निम्नलिखित विशेषताएं थी:
  • भारत, गणतंत्र दिवस 2018 को 10 ASEAN देशों (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र) के महान नेताओं के साथ मनाया। इस वर्ष 2018 में, भारतीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि 10 मुख्य अतिथि भारत गणतंत्र दिवस पर शामिल होने जा रहे है। यह साल बहुत खास है क्योंकि दक्षिण पूर्व एशियाई समूह ने इस साल अपने 50 वर्षों के गठन (8 अगस्त 1967) को पूरा कर लिया और भारत ने 2017 में इस समूह के साथ अपने 25 सालों की साझेदारी (1992 में शुरू हुई) पूरी की।
  • ऐसा पहली बार था कि राजपथ पर दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के झंडे भी प्रदर्शित किए गए।
  • प्रधान मंत्री के हर महीने का प्रोग्राम "मन की बात" को प्रदर्शित करने के लिए "ऑल इंडिया रेडियो" को एक झांकी द्वारा प्रदर्शित किया गया।
  • आयकर विभाग द्वारा एक झांकी "ब्लैक मनी ड्राइव" को प्रदर्शित किया गया।
  • 113 बीएसएफ महिलाएं मोटरसाइकिल स्टंट जैसे पिरामिड, शक्तिमान, फिश राइडिंग, सीमा प्रहरी, बुल फाइटिंग इत्यादि का प्रदर्शन की।
  • एयरक्राफ्ट कैरियर (आईएसी) विक्रांत को भारतीय नौसेना द्वारा प्रदर्शित किया गया जो 2020 में शुरू किया जाएगा।
  • "निर्भय मिसाइल" और "अश्विनी रडार सिस्टम", रक्षा विकास और अनुसंधान संगठन द्वारा प्रदर्शित किया गया।
  • "एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (नेत्रा) राजपथ पर प्रदर्शित किया गया।
  • दिल्ली स्कूल के छात्रों के एक समूह द्वारा भारत-ASEAN संबंधों को प्रदर्शित किया गया।
  • अतिथि देशों के लगभग 700 छात्र (भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के अलावा) परेड में प्रदर्शन किये।
  • पंजाब की झांकी का थीम "संगत और पंगत" (संगत का अर्थ सांप्रदायिक सौहार्द्र; पंगत का अर्थ है समुदाय रसोई) था जो की मानवता के लिए प्रेम को प्रदर्शित करता है।
  • मलेशिया, कंबोडिया, और थाईलैंड जैसे कई देशों के कथक और फोक नृत्य को प्रदर्शित किया गया।
  • लगभग 61 आदिवासी अतिथियों को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया ।

भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथियों की सूची

हर साल की तरह, मुख्य अतिथि के रुप में दूसरे देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति को अपने गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित करके उनका स्वागत के द्वारा “अतिथि देवो भव:” की महान भारतीय परंपरा और संस्कृति का अनुसरण भारत करता रहा है। इस वर्ष, 2018 के गणतंत्र दिवस पर, भारत ने मुख्य अतिथि के रुप में दुनिया के 10 देशों (ASEAN राज्यों के प्रमुख) के 10 महान नेताओं का दिल से स्वागत किया। यहाँ नीचे आपको भारत के पहले गणतंत्र दिवस से लेकर 2018 तक के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथियों की सूची उपलब्ध करायी जा रही है।
वर्षमुख्य अतिथिदेश
2019सिरिल रामाफोसादक्षिण अफ्रीका
2018सुल्तान और विद्यमान प्रधान मंत्री, Hassanal Bolkiah
प्रधान मंत्री, Hun Sen
राष्ट्रपति, Joko Widodo
प्रधान मंत्री, Thongloun Sisoulith
प्रधान मंत्री, Najib Razak
राष्ट्रपति, Htin Kyaw
राष्ट्रपति, Rodrigo Roa Duterte
राष्ट्रपति, Halimah Yacob
प्रधान मंत्री, Prayuth Chan-ocha
प्रधान मंत्री, Nguyễn Xuân Phúc
Brunei
Cambodia
Indonesia
Laos
Malaysia
Myanmar
Philippines
Singapore
Thailand
Vietnam
2017क्राउन प्रिंस, शेख मोहमद बिन ज़ायेद अल नाह्यानअबु धाबी
2016राष्ट्रपति, फ्रांस्वा ओलांदफ्राँस
2015राष्ट्रपति, बराक ओबामायूएसए
2014प्रधानमंत्री, शिंजों आबेजापान
2013राजा, जिग्मे केसर नामग्याल वाँगचुकभूटान
2012प्रधानमंत्री, यिंगलुक शिनवात्राथाईलैंड
2011राष्ट्रपति, सुसीलो बमबंग युद्धोयुनोइंडोनेशिया
2010राष्ट्रपति, ली म्यूंग बककोरिया गणराज्य
2009राष्ट्रपति, नूरसुलतान नजरबयेवकज़ाकिस्तान
2008राष्ट्रपति, निकोलस सरकोजीफ्रांस
2007राष्ट्रपति, व्लादिमीर पुतिनरुस
2006राजा, अब्दुल्ला बिन अब्दुल्लाजिज़ अल-सऊदसऊदी अरेबिया
2005राजा, जिग्मे सिंघे वाँगचुकभूटान
2004राष्ट्पति, लूइज़ इनैसियो लूला दा सिल्वाब्राजील
2003राष्ट्पति, मोहम्मदम खतामीइरान
2002राष्ट्पति, कसाम उतीममॉरीशस
2001राष्ट्पति, अब्देलाज़िज बुटेफ्लिकाअलजीरीया
2000राष्ट्पति, ओलूसेगुन ओबाझाँजोनाइजीरिया
1999राजा बिरेन्द्र बीर बिक्रम शाह देवनेपाल
1998राष्ट्रपति, जैक्स चिराकफ्रांस
1997प्रधानमंत्री, बासदियो पांडेयत्रिनीनाद और टोबैगो
1996राष्ट्रपति, डॉ फरनॉनडो हेनरिक कारडोसोब्राजील
1995राष्ट्रपति, नेल्सन मंडेलादक्षिण अफ्रिका
1994प्रधानमंत्री, गोह चोक टोंगसिंगापुर
1993प्रधानमंत्री, जॉन मेजरयूके
1992राष्ट्रपति, मारियो सोर्सपुर्तगाल
1991राष्ट्रपति, मौमून अब्दुल गयूममालदीव
1990प्रधानमंत्री, अनिरुद्ध जुगनौतमॉरीशस
1989गुयेन वैन लिंहवियतनाम
1988राष्ट्रपति, जुनियस जयवर्द्धनेश्रीलंका
1987राष्ट्रपति, ऐलेन गार्सियापेरु
1986प्रधानमंत्री, एँड्रियास पपनड्रीयुग्रीस
1985राष्ट्रपति, रॉल अलफोन्सिनअर्जेन्टीना
1984राजा जिग्मे सिंघे वाँगचुकभूटान
1983राष्ट्रपति, सेहु शगारीनाइजीरिया
1982राजा, जॉन कार्लोस प्रथमस्पेन
1981राष्ट्रपति, जोस लोपेज़ पोरेटील्लोमेक्सिको
1980राष्ट्रपति, वलेरी गिस्कार्ड द इस्टेइंगफ्रांस
1979प्रधानमंत्री, मलकोल्म फ्रेज़रऑस्ट्रेलिया
1978राष्ट्रपति, पैट्रीक हिलेरीऑयरलौंड
1977प्रथम सचिव, एडवर्ड गिरेकपौलैण्ड
1976प्रधानमंत्री, जैक्स चिराकफ्रांस
1975राष्ट्रपति, केनेथ कौंडाजांबिया
1974राष्ट्रपति, जोसिप ब्रौज टीटोयूगोस्लाविया
प्रधानमंत्री, सिरीमावो रतवत्ते दियास बंदरनायकेश्रीलंका
1973राष्ट्रपति, मोबुतु सेस सीकोजैरे
1972प्रधानमंत्री, सीवुसागर रामगुलाममॉरीशस
1971राष्ट्रपति, जुलियस नीयरेरेतंजानिया
1970-
1969प्रधानमंत्री, टोडर ज़िकोवबुल्गारिया
1968प्रधानमंत्री, एलेक्सी कोज़ीगिनसोवियत यूनियन
राष्ट्रपति, जोसिप ब्रोज टीटोयूगोस्लाविया
1967-
1966-
1965खाद्य एवं कृषि मंत्री, राना अब्दुल हामिदपाकिस्तान
1964-
1963राजा, नोरोदम शिनौककंबोडिया
1962-
1961रानी, एलिज़ाबेथ द्वितीययूके
1960राष्ट्रपति, क्लिमेंट वोरोशिलोवसोवियत संघ
1959-
1958मार्शल यि जियानयिंगचीन
1957-
1956-
1955गर्वनर जनरल, मलिक गुलाम मोहम्मदपाकिस्तान
1954राजा, जिग्मे दोरजी वाँगचुकभूटान
1953-
1952-
1951-
1950राष्ट्रपति, सुकर्नोंइंडोनेशिया

Comments