17 January 2019 Current Affairs By : EDUKESH STUDY

17 January 2019 Current Affairs

1. हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाला खिलाड़ी कौन बना?
उत्तर – अभिनव शॉ
अभिनव शॉ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता, वे खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं, उनकी आयु मात्र 10 वर्ष है।
2. रियल एस्टेट के GST सम्बंधित मुद्दों के लिए गठित मंत्री समूह के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – नितिन पटेल
केंद्र सरकार ने रियल एस्टेट सेक्टर के वस्तु व सेवा कर (GST) से सम्बंधित मुद्दों के समाधान के लिए 7 सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया है। यह मंत्री समूह रियल एस्टेट की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देगा।
यह मंत्री समूह निम्नलिखित कार्य करेगा :
• यह मंत्री समूह डेवलपर्स तथा ग्राहक दोनों की समस्याओं के लिए एक्शन प्लान का सुझाव देगा।
• यह मंत्री समूह संयुक्त विकास समझौते में विकास अधिकार के हस्तांतरण तथा विकास अधिकार पर लगाये जाने वाले GST की समीक्षा करेगा।
• यह मंत्री समूह भूमि या किसी अन्य घटक को शामिल करने या न करने की वैधता की जांच करेगा तथा एक मूल्यांकन तंत्र का सुझाव देगा।
• इस मंत्री समूह के प्रमुख गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल है। इसमें केरल, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री तथा गोवा के पंचायत मंत्री सदस्य के रूप में शामिल हैं।
3. किस राज्य ने हाल ही में “जय किसान ऋण मुक्ति योजना” लांच की?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने हाल ही में 50,000 करोड़ रुपये की किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना “जय किसान ऋण मुक्ति योजना” लांच की। इस योजना से मध्य प्रदेश के 55 लाख छोटे और सीमान्त किसानों को लाभ होगा। इस योजना के तहत GST के लिए पंजीकृत तथा आयकर भरने वाले किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
4. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही तृष्णा गैस परियोजना किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – त्रिपुरा
राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने हाल ही में ONGC की तृष्णा गैस परियोजना को मंज़ूरी दे दी है। ONGC ने तृष्णा वन्यजीव अभ्यारण्य में 10-12 गैस के कुओं की खोज की थी। इन अभ्यारण्य से निकाली जाने वाली गैस का परिवहन त्रिपुरा के सिपाहिजाला जिले में स्थित उत्तर पूर्वी विद्युत् उर्जा कारपोरेशन के 100 MW गैस बेस्ड थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट के लिए किया जायेगा। इस परियोजना के लिए ONGC की त्रिपुरा इकाई राज्य के स्वच्छ भारत अभियान के लिए 25 करोड़ रुपये प्रदान करेगी।
5. हाल ही में एक मैच में सर्वाधिक कैच लेने वाले विकेट कीपर कप्तान कौन बना? 
उत्तर – सरफ़राज़ अहमद
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान सरफ़राज़ अहमद ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेले गये टेस्ट मैच में 10 कैच लिए। इसके साथ ही वे धोनी और एडम गिलक्रिस्ट से आगे निकल गये।
6. हाल ही भारत और किस देश के बीच “IMBEX 2018-19” अभ्यास शुरू हुआ?
उत्तर – म्यांमार
भारत और म्यांमार के बीच IMBEX 2018-19 युद्ध अभ्यास चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में शुरू हो गया है। यह IMBEX युद्ध अभ्यास का दूसरा संस्करण है।
उद्देश्य
• संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए म्यांमार के दल को प्रशिक्षण देना।
• संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश के रूप में कार्य करने के लिए म्यांमार के सैन्य प्रतिनिधिमंडल को रणनीति, विधि, विशेषज्ञता तथा मेथोडोलोजी के सम्बन्ध में प्रशिक्षित करना।
• दोनों देशों के सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र मिशन में कार्य करने करने के लिए अवसर प्रदान करना।
संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान
संयुक्त राष्ट्र संघ शांति अभियान के द्वारा संघर्ष में फंसे हुए देशों में शान्ति स्थापना का प्रयास किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सैनिक, पुलिस अधिकारी तथा सिविलियन कर्मचारी भेजे जाते हैं। यह पीसकीपर्स संघर्ष में फंसे हुए देशों की स्थिति का अवलोकन करते हैं तथा विभिन्न पक्षों के बीच में शांति स्थापित करने का प्रयास किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के लिए सदस्य देशों द्वारा सैनिक व कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाते हैं। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान में 1,04,680 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं (90,454 सैनिक, 12,932 असैन्य कर्मचारी तथा 1,294 स्वयंसेवक)।
7. हाल ही में प्रसिद्ध गणितज्ञ माइकल आतियाह का निधन हुआ, वे किस देश से सम्बंधित थे?
उत्तर – ब्रिटेन
प्रोफेसर माइकल आतियाह एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे। उन्हें तोपोलोजिकल के-थ्योरी तथा आतियाह-सिंगर इंडेक्स थ्योरम के लिए जाना जाना जाता है। उन्हें 2004 में एबल प्राइज तथा 1966 में फ़ील्ड्स मैडल से सम्मानित किया गया था। वे लन्दन में रॉयल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।
8. येलो वेस्ट आन्दोलन किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – फ्रांस
इन दिनों फ्रांस में जारी येलो वेस्ट आन्दोलन काफी चर्चा में है। दरअसल इस आन्दोलन की शुरुआत मई, 2018 में ऑनलाइन हुई थी। इसके बाद 17 नवम्बर, 2018 से फ्रांस में प्रदर्शन शुरू हुए।
येलो वेस्ट : इस विरोध प्रदर्शन में प्रतीक के तौर पर पीले रंग के वस्त्र का उपयोग किया जा रहा है। इसके द्वारा प्रदर्शनकारी नेताओं का ध्यान अपने एजेंडा की ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।
कारण
• इंधन पर कर बढ़ोत्तरी
• कार्बन टैक्स लागू करना
• ट्रैफिक एन्फोर्समेंट कैमरा
• 2017 में धन संपदा पर solidarity टैक्स को हटाया जाना
• वैश्वीकरण तथा नव-उदारवाद
मुख्य बिंदु
इस आन्दोलन के प्रमुख कारण सामाजिक-आर्थिक हैं। इसके प्रमुख कारण इंधन की बढती कीमतें, जीवन यापन की बढ्ती दर तथा मध्यम वर्ग पर असंतुलित कर भार को कम करना इत्यादि हैं। इन आन्दोलनकारियों की प्रमुख मांगे निम्नलिखित हैं:
• इंधन पर लगाए जाने वाले कर में कमी की जाए।
• मध्यम वर्ग पर असंतुलित कर भार को कम किया जाये।
• न्यूनतम वेतन की दर में वृद्धि की जाए।
• इमेनुअल मैक्रॉन फ्रांस के राष्ट्रपति के पद से इस्तीफ़ा दें।
9. 2019 में G-77 का अध्यक्ष किस देश को बनाया गया है?
उत्तर – फिलिस्तीन
फिलिस्तीन को G-77 देशों का अध्यक्ष बनाया गया है। फिलिस्तीन को अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित करने का निर्णय सितम्बर, 2018 में लिया गया था। 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यवेक्षक फिलिस्तीन को अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए विशेष अधिकार दिए थे। अब इस समूह में 134 देश शामिल हैं। G-77 विकासशील देशों को अंतरसरकारी समूह है। भारत भी इस समूह का अध्यक्ष है। G-77 की स्थापना 1964 में 77 विकासशील देशों ने जिनेवा में की थी।
10. हाल ही में किस राज्य ने “अमा घरे LED” योजना शुरू की है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने राज्य के 95 लाख परिवारों के लिए निशुल्क LED बल्ब प्रदान करने के लिए “अमा घरे LED” योजना शुरू की है।
• इस योजना के लाभार्थी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल लोग हैं।
• इस योजना का क्रियान्वयन ओडिशा पॉवर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जायेगा।
• इस योजना का लाभ उठाने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण आवश्यक है।
LED बल्ब के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर CFL बल्ब का उपयोग किया जाता है, जिस कारण अधिक बिजली खर्च होती है और बिजली का बिल भी अधिक आता है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ओडिशा को 3.8 करोड़ LED बल्बों की आवश्यकता होगी।

हमसे जुडिये
EDUKESH STUDY FACEBOOK

Comments

  1. Titanium Rings & Dice Table - Etian Arts
    TITADIUM RINGS ford focus titanium hatchback & Dice titanium pan Table. We are the world's most talented titanium nipple jewelry and experienced artists with a passion for fine dining, titanium sheet metal gaming, and trade titanium properties shows.$6.00 · ‎In stock

    ReplyDelete

Post a Comment