12 January 2019 Current Affairs By : EDUKESH STUDY

12 January 2019 Current Affairs 

1. रेणुकाजी बहुउद्देशीय योजना के लिए कितने राज्यों ने समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – 6 राज्य
रेणुकाजी बाँध बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए 6 राज्यों हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किये।
• रेणुकाजी बाँध बहुउद्देश्यीय परियोजना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में यमुना नदी की सहायक नदी गिरी पर निर्मित की जायेगी। इस परियोजना के तहत गिरी नदी पर स्टोरेज फैसिलिटी बनायीं जायेगी।
• गिरी नदी पर 148 मीटर ऊँचा रॉक-फिल्ड डैम बनाया जायेगा।
• इस परियोजना के अंतर्गत 40 मेगावाट विद्युत् उत्पादन भी किया जायेगा, यह विद्युत् उत्पादन कार्य हिमाचल प्रदेश उर्जा कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जायेगा।
• इस परियोजना से नदी के बहाव में 110% की वृद्धि होगी, इससे दिल्ली की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ती हो सकेगी।
• भंडारित जल का शेयर इस प्रकार होगा : हरियाणा – 47.8%, उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड – 33.65%, हिमाचल प्रदेश 3.15%, राजस्थान – 9.3% तथा दिल्ली – 6.04%।
• इस परियोजना के तहत सिंचाई तथा पेयजल कार्य की 90% लागत का वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जायेगा, जबकि शेष लागत राज्यों द्वारा व्यय की जायेगी।
रेणुकाजी बाँध बहुउद्देशीय परियोजना के अतिरिक्त यमुना नदी बेसिन पर दो अन्य परियोजनाएं शुरू की जा सकती हैं – उत्तराखंड में यमुना नदी पर लखवर परियोजना तथा उत्तराखंड व हिमाचल में टोंस नदी पर किसाऊ परियोजना।
2. हाल ही में ताइवान का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – सु त्सेंग-चांग
ताइवान के राष्ट्रपति त्सी इंग-वेन ने सु त्सेंग-चांग को ताइवान का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। स्थानीय चुनाव में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था, इसके पश्चात् कैबिनेट में फेरबदल किये गये। विलियम लाई ने चुनावों में हार के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था।
3. 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भारत के शेफ डी मिशन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – बिरेन्द्र प्रसाद वैश्य
भारतीय भारतोलन संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रसाद वैश्य को 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भारत के शेफ डी मिशन नियुक्त किया गया है। वे भारतीय ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। वे असम से राज्य सभा सांसद तथा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। 2020 के ओलिंपिक खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में किया जायेगा, जापान में पहली बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन 1964 में किया गया था।
4. हेनले पासपोर्ट सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – 79वां
हेनले पासपोर्ट सूचकांक द्वारा प्रत्येक देश के पासपोर्ट की क्षमता का आकलन किया जाता है। यह सूचकांक अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन प्राधिकरण (IATA) द्वारा उपलब्ध किए गये डाटा आधार पर तैयार किया गया है। इस सूचकांक में 199 पासपोर्ट तथा 227 पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है।
• इस सूचकांक में जापान को पहला स्थान मिला। जापानी पासपोर्ट की पहुँच 190 देशों में है।
• दूसरे स्थान पर 189 देशों के साथ दक्षिण कोरिया और सिंगापुर हैं।
• दो वर्षों में चीन 85वें स्थान से 69वें स्थान पर पहुँच गया है।
• भारत पिछले वर्ष में 81वें स्थान से 79वें स्थान पर पहुँच गया है।
• इस सूची में टॉप पांच देश हैं : जापान (190 देश), सिंगापुर और दक्षिण कोरिया (189), फ्रांस और जर्मनी (188 देश), डेनमार्क, फ़िनलैंड, इटली और स्वीडन (187 देश), लक्सेम्बर्ग और स्पेन (186 देश) ।
• इस सूची में सबसे नीचे रहने वाले पांच देश इस प्रकार हैं : इरीट्रिया (38 देश), यमन (37 देश), पाकिस्तान (33 देश), सोमालिया और सीरिया (32 देश), अफ़ग़ानिस्तान और इराक (30 देश) ।
5. अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने लाइट फ्लाई (45-48 किलोग्राम) भारवर्ग में पहला स्थान किसे प्रदान किया?
उत्तर – मैरी कोम
अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने लाइट फ्लाई (45-48 किलोग्राम) भारवर्ग में पहला स्थान भारत की महान मुक्केबाज़ मैरी कोम दिया है। मैरी कोम के 1700 पॉइंट्स हैं। इससे पहले मैरी कोम ने 2018 महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छठवीं बार स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों तथा सिलेसियन ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक जीते थे।
6. किस IIT ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर 6 माह का कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर 6 माह का कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा मशीन लर्निंग के क्षेत्र में प्रतिभाओं का विकास करना है। इस कोर्स की शुरुआत मार्च 2019 में की जायेगी। इस कोर्स को खड़गपुर, बंगलुरु तथा कलकत्ता में संस्थान की इकाईयों में उपलब्ध करवाया जायेगा। इस कोर्स में 16 क्रेडिट के मोड्यूल होंगे तथा एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट भी होगा।
7. वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा कार्यक्रम लांच किया?
उत्तर – राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम
केन्द्रीय मंत्री हर्ष वर्धन ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को लांच किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरों में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण का मुकाबला करना है।
• यह एक पंचवर्षीय कार्यक्रम है, इसके द्वारा PM10 तथा PM 2.5 में 2024 तक 20-30% की कमी लायी जायेगी। इसके लिए 2017 को आधार वर्ष माना जायेगा।
• इस कार्यक्रम में 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 102 नॉन-अटेनमेंट शहरों को शामिल किया गया है। इन शहरों का चुनाव केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 2011 से 2015 के बीच की वायु गुणवत्ता के आधार पर किया है।
नॉन-अटेनमेंट शहर
वे शहर नॉन-अटेनमेंट शहर हैं जिनमे राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक वायु गुणवत्ता निरंतर ख़राब रहती है। नॉन-अटेनमेंट शहरों की सूची में दिल्ली, वाराणसी, भोपाल, कलकत्ता, नॉएडा, मुजफ्फरपुर और मुंबई ऐसे बड़े शहर शामिल हैं।
• इस कार्यक्रम के तहत केंद्र ने देश भर में वायु की गुणवत्ता के माप के लिए मॉनिटरिंग नेटवर्क को फैलाने का निश्चय किया है।
• 102 नॉन-अटेनमेंट शहरों में प्रदूषण के कारकों तथा उनके योगदान का अध्ययन किया जायेगा।
• पर्यावरण मंत्रालय की सर्वोच्च समिति उचित सूचकों के आधार पर समय-समय पर प्रदूषण के कारकों की प्रगति की समीक्षा करती रहेगी।
• प्रदूषण कारकों के आधार पर प्रत्येक शहर को क्रियान्वयन के लिए एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा जायेगा।
• इस कार्यक्रम के तहत रियल-टाइम डाटा कलेक्शन तथा तीन स्तरीय प्रणाली का उपयोग किया जायेगा तथा स्वच्छ वायु तकनीक के शोध को बढ़ावा दिया जायेगा।
• राज्यों को ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में कार्य करना होगा और चार्जिंग अधोसंरचना पर बल देना होगा तथा BS-VI नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। राज्यों को अपने स्तर पर सार्वजनिक परिवहन को अधिक बढ़ावा देना होगा।
हालांकि यह कार्यक्रम राज्यों के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है। पर्यावरणविदों ने इस कार्यक्रम को कानूनी रूप से बाध्य बनाने की मांग की है। प्रदूषण से करोड़ों लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए कड़े कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।
8. “We are Displaced : My Journey and Stories from Refugee Girl Around the World” नामक पुस्तक की लेखिका कौन हैं?
उत्तर – मलाला यूसुफ़जई
पाकिस्तान एक्टिविस्ट व नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़जई “We are Displaced : My Journey and Stories from Refugee Girl Around the World” नामक पुस्तक की लेखिका हैं। इस पुस्तक में मलाला ने विश्व भर में शरणार्थी लड़कियों की अद्भुत कहानियों का विवरण किया है। यह कहानियां मलाला के यात्राओं के दौरान उनके अनुभव पर आधारित हैं।
9. शोध व नीति निर्माण के लिंकेज के लिए SEBI ने किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है?
उत्तर – डॉ संकर डे
भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डॉ संकर डे की अध्यक्षता में एक शोध सलाहकार समिति का गठन किया है। यह समिति शोध कार्य तथा नीति निर्माण से इसके लिंकेज को मजबूत करने के लिए सुझाव देगी। यह समिति शोध के उद्देश्य, स्कोप व दिशा के सन्दर्भ में भी सुझाव देगी।
10. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने “फ्यूचर ऑफ़ कंसम्पशन इन फ़ास्ट-ग्रोथ कंस्यूमर मार्केट – इंडिया” रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – विश्व आर्थिक फोरम
विश्व आर्थिक फोरम ने हाल ही में “फ्यूचर ऑफ़ कंसम्पशन इन फ़ास्ट-ग्रोथ कंस्यूमर मार्केट – इंडिया” रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट बैन एंड कंपनी के सर्वेक्षण पर आधारित थी, इस सर्वेक्षण को 30 शहरों के 5100 घरों में किया गया है।
• 2030 में भारत अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।
• 2030 तक भारत का मौजूदा उपभोक्ता व्यय 1.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 6 ट्रिलियन डॉलर हो जायेगा।
• तीव्र आर्थिक दर होने के बावजूद भी भारत को कुछ एक क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता है। भारत को अभी भी कौशल विकास, भविष्य के कार्यबल, ग्रामीण भारत के सामाजिक-आर्थिक समावेश तथा देश के नागरिकों के लिए स्वस्थ तथा सतत भविष्य इत्यादि के लिए काफी कार्य करने की आवश्यकता है।
• आय में वृद्धि होने से भारत आय वर्गीय देश से मध्यम आय वर्गीय देश बन जायेगा।
• उपभोग वृद्धि दर में बड़े शहरों तथा विकसित ग्रामीण क्षेत्रों के कारण काफी वृद्धि होगी।
• 2030 तक भारत के टॉप 10 शहरों में 1.5 ट्रिलियन डॉलर के अवसर उत्पन्न होंगे।
• अधोसंरचना के विकास तथा संगठित व ऑनलाइन रिटेल को बढ़ावा देकर 1.2 ट्रिलियन डॉलर के अवसरों को अनलॉक किया जा सकता है।

हमसे जुडिये
EDUKESH STUDY FACEBOOK

Comments